बेहाल कर रहा है कोरोना, देश भर में एक दिन में साढ़े तीन सौ से अधिक मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

बेहाल कर रहा है कोरोना, देश भर में एक दिन में साढ़े तीन सौ से अधिक मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से रिकार्ड 357 मौतें हो गई हैं। इसके साथ ही रिकार्ड नए मरीज भी सामने आए हैं। वैसे देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम रही है। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत भी बढ़कर 49 से अधिक हो गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 48 प्रतिशत से नीचे आ गई है। देश में कोरोना टेस्‍ट की संख्‍या भी रिकार्ड स्‍तर पर पहुंच गई है। बुधवार से गुरुवार के बीच डेढ़ लाख से अधिक कोरोना सैंपलों की जांच की गई है। 24 घंटे में टेस्‍ट के मुकाबले कन्‍फर्म नए कोरोना मामले 6.6 प्रतिशत है। ये सभी आंकड़े गुरुवार सुबह तक के हैं। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात तक देश में नए मरीजों की संख्‍या और साढ़े 10 हजार बढ़ गई है और भारत में कोरोना के मरीजों की कुल संख्‍या दो लाख 97 हजार को पार कर गई है। इसके साथ भी भारत कोरोना रोगियों के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत से ऊपर अब अमेरिका, ब्राजील और रूस ही रह गए हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 137448 है। अभी तक 141029 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 49.2 तक पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 47.96 रह गई है। लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 8102 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 286579 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश भर में कोविड19 के रिकार्ड 9996 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 5824 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में रिकार्ड 357 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। देश में जब से कोरोना फैला है, एक दिन में मौत का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले बुधवार को पूरे देश में 9985 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड एक लाख 51 हजार 808 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 6 हजार अधिक हैं। बुधवार की सुबह तक देश में कुल 50 लाख 61 हजार 332 टेस्‍ट हुए थे और गुरुवार की सुबह तक ये आंकड़ा 52 लाख 13 हजार 140 पर पहुंच गया है।

दुनिया का हाल

गुरुवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 75 लाख 38 हजार 464 मरीज थे जिसमें से 38 लाख 22 हजार 343 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 21 हजार 343 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

देश में कहां हो रही है ज्‍यादा मौतें

गुरुवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में रिकार्ड 357 मौतें हुई हैं। ये अब तक भारत में एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 149, दिल्‍ली में 79, गुजरात में 34, यूपी में 20, तमिलनाडु में 19, बंगाल में 17, तेलंगाना में 8, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा में 7-7, राजस्‍थान में 4, जम्‍मू कश्‍मीर, कर्नाटक में 3-3, केरल, उत्‍तराखंड में 2-2, आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में 1-1 मौत हुई है।

राज्‍यों में कितने नए मामले

देश में बुधवार से गुरुवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 9996 नए मरीज सामने आए हैं और इसमें एक तिहाई भागीदारी अकेले महाराष्‍ट्र की है। महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में रिकार्ड 3254 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 24 घंटे में रिकार्ड 1927 नए मरीज सामने आए हैं। तीसरे स्‍थान पर दिल्‍ली है और वहां भी रिकार्ड 1501 नए मामले सामने आए हैं। यानी देश में पिछले 24 घंटे में आए कुल मरीजों में से दो तिहाई मरीज इन्‍हीं तीन राज्‍यों में सामने आए हैं। शेष एक तिहाई मरीज बाकी पूरे देश में मिले हैं। इसमें से गुजरात में 507, राजस्‍थान में 355, हरियाणा में 370, बंगाल में 343, यूपी में 275, बिहार में 251, मध्‍य प्रदेश में 200 और आंध्र प्रदेश में 199 नए मरीज सामने आए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

2292

2899

78

5269

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

1

33

0

34

अरुणाचल प्रदेश

55

2

0

57

असम

1839

1249

4

3092

बिहार

2606

3071

33

5710

चंडीगढ़ 

36

286

5

327

छत्तीसगढ़

854

402

6

1262

दादर नगर हवेली

24

2

0

26

दमन एंड दिउ

2

0

0

0

दिल्ली

19581

12245

984

32810

गोवा

320

67

0

387

गुजरात 

5439

14735

1347

21521

हरियाणा

3339

2188

52

5579

हिमाचल प्रदेश 

191

254

6

451

जम्मू एंड कश्मीर 

2785

1671

51

4507

झारखंड

889

592

8

1489

कर्नाटक

3110

2862

69

6041

केरल

1238

905

18

2161

लद्दाख

62

52

1

115

मध्य प्रदेश 

2730

6892

427

10049

महाराष्ट्र 

46086

44517

3438

94041

मणिपुर

248

63

0

311

मेघालय

30

13

1

44

मिजोरम

92

1

0

93

नागालैंड

106

22

0

128

ओडिशा

959

2282

9

3250

पुडुचेरी

74

53

0

127

पंजाब

518

2232

55

2805

राजस्थान

2772

8569

259

11600

सिक्किम

13

0

0

13

तमिलनाडु

17182

19333

326

36841

तेलांगना

2138

1817

156

4111

त्रिपुरा

655

239

1

895

उत्तराखंड

716

831

15

1562

उत्तर प्रदेश 

4418

6871

321

11610

वेस्ट बंगाल

5117

3779

432

9328

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8931

 

 

8931

भारत में कुल मामले

137448

141029

8102

286579

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।